Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोशी पत्रिका महासचिव शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित करेगी

March 15, 2025

छोशी पत्रिका महासचिव शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित करेगी

Xi Jinping: 16 मार्च को प्रकाशित “छोशी” पत्रिका के छठे अंक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख “दृढ़ता और कार्यान्वयन में दो अडिग” प्रकाशित होगा। यह नवंबर 2013 से फरवरी 2025 तक महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण बयानों का एक अंश है।

लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि बुनियादी आर्थिक प्रणाली को कायम रखने के बारे में सीपीसी के विचार स्पष्ट, सुसंगत, निरंतर गहन होते जा रहे हैं और कभी भी डगमगाए नहीं हैं। चीन की बुनियादी आर्थिक व्यवस्था संविधान और सीपीसी संविधान में लिखी हुई है। यह नहीं बदलेगी और न ही बदल सकती है। सीपीसी और चीन बुनियादी समाजवादी आर्थिक प्रणाली पर कायम रहेंगे और उसे बेहतर बनाएंगे, सार्वजनिक अर्थव्यवस्था को मजबूती से विकसित करेंगे और गैर-सार्वजनिक अर्थव्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित, समर्थन और मार्गदर्शन देंगे।

लेख में बताया गया है कि चीन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला एक समाजवादी देश है। सार्वजनिक स्वामित्व वाली अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय विकास के दौरान लम्बे समय तक विकसित हुई है। इसने राष्ट्रीय निर्माण, राष्ट्रीय प्रतिरक्षा और लोगों के जीवन में सुधार के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है और यह सभी लोगों की एक मूल्यवान संपत्ति है। राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों ने चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति, राष्ट्रीय रक्षा निर्माण और लोगों की आजीविका में सुधार के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है। जो देश पर शासन करने और विकास करने के लिए सीपीसी के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ और समर्थन हैं। राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों का अच्छी तरह से निर्माण करना और मजदूर वर्ग की भूमिका को पूर्ण रूप से निभाना सीपीसी की सत्तारूढ़ स्थिति को मजबूत करने और चीन की समाजवादी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें