Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG का “पेइचिंग से पेरिस तक” नामक कार्यक्रम शुरू

April 7, 2023

CMG का “पेइचिंग से पेरिस तक” नामक कार्यक्रम शुरू

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीन के दौरे पर हैं। इस मौके पर वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति और पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टैंग्यू ने “पेइचिंग से पेरिस तक” नाम का कार्यक्रम शुरू करने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप के निदेशक को बधाई संदेश भेजा। बताया जाता है कि चाइना मीडिया ग्रुप का “पेइचिंग से पेरिस तक” नाम का कार्यक्रम पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक के प्रचार के लिए बनाया गया विशेष कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक से पेरिस ओलंपिक तक ओलंपिक खेल की निरंतरता का रिकॉर्ड किया जाएगा और टीवी, रेडियो व न्यू मीडिया के जरिए पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक की तैयारी के लिए चीनी और विदेशी खिलाड़ियों की मेहनत का पूरा रिकॉर्ड किया जाएगा। टोनी एस्टैंग्यू ने बधाई संदेश में कहा कि सीएमजी के कार्यक्रम से पेरिस ओलंपिक का व्यापक प्रसार किया जाएगा। यह पेरिस ओलंपिक के लिए शक्तिशाली प्रदर्शन मंच होगा। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक अगले साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें