Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यक्रम की क्षेत्रीय निदेशक का साक्षात्कार लिया

वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन 13 से 14 अक्टूबर तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा। शिखर सम्मेलन से पहले, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यक्रम की क्षेत्रीय निदेशक क्रिस्टीन अरबू, जो इस आयोजन के लिए चीन में आई हैं, ने चाइना मीडिया ग्रुप के पत्रकारों को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन के लिए गहरी उत्सुकता व्यक्त की और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों के सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया।

क्रिस्टीन अरबू के अनुसार निस्संदेह, चीन सरकार के लिए इस तरह के आयोजन की मेजबानी करना एक रोमांचक क्षण है, जिसमें दुनिया के सभी क्षेत्रों के नेताओं को लैंगिक समानता के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक साथ इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया गया है, और यह पेइचिंग में महिलाओं पर चौथी विश्व महासभा की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर भी हो रहा है। चीन सरकार द्वारा इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है, जिससे विभिन्न देशों को संयुक्त रूप से प्रभावी उपायों का पता लगाने, सफल अनुभवों को साझा करने और कमियों को दूर करने के एक-दूसरे के तरीकों से सीखने का अवसर मिलेगा। पेइचिंग घोषणापत्र और कार्रवाई योजना ने 1995 से मेरे कार्य को प्रेरित किया है, इसलिए यह मेरे लिये भी एक रोमांचक समय है।

ये भी पढ़ें : Punjab Police में इस साल होंगी बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; जानें तारीख और समय

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version