चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का ब्राज़ील सत्र कार्यक्रम बुधवार को ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित हुआ। सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने इस मौके पर वीडियो भाषण दिया। साथ ही ब्राज़ील में चीनी राजदूत जु छिंगछ्याओ और ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जेंड्रे पाडिल्हा सहित चीन-ब्राज़ील सरकारी, सांस्कृतिक एवं मीडिया जगत के 100 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि वसंतोत्सव हजारों वर्षों से चीनी सभ्यता की सांस्कृतिक पहचान है, जो हजारों वर्षों से चला आ रहा है और दुनिया भर में रहने वाले चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन है। आज, दुनिया भर के लगभग 20 देशों और क्षेत्रों ने वसंत उत्सव को वैधानिक अवकाश घोषित किया है, और दुनिया की लगभग एक-पांचवीं आबादी इसे विभिन्न तरीकों से मनाती है।
शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक रात्रि भोज” बन गया है। यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और नए युग में चीन को समझने का एक अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) का शुभारंभ हो रहा है। सीएमजी महानिदेशक शन ने अपने भाषण में सभी लोगों से एक गर्मजोशी भरे और आशापूर्ण वसंत ऋतु का स्वागत करने का आह्वान किया।
राजदूत जु छिंगछ्याओ ने कहा कि सीएमजी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम चीन की वसंतोत्सव संस्कृति को ब्राज़ील लेकर आया है। वसंतोत्सव चीन का सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक पर्व है, जो अब वैश्विक पहचान बना रहा है। चीन और ब्राज़ील, क्रमशः पूर्वी और पश्चिमी गोलार्ध के सबसे बड़े विकासशील देश, भौगोलिक रूप से दूर होते हुए भी भावनात्मक रूप से अत्यंत निकट हैं। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-ब्राज़ील सम्बंध अपने सर्वोत्तम दौर में हैं। इस वर्ष हम द्विपक्षीय सम्बंधों के इतिहास में पहला ‘चीन-ब्राज़ील सांस्कृतिक वर्ष’ आयोजित करेंगे, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और गति मिलेगी।
उधर ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जेंड्रे पाडिल्हा ने कहा कि चीन-ब्राज़ील सम्बंध निरंतर स्थिर रूप से विकसित हो रहे हैं। स्वास्थ्य ज्ञान के आदान-प्रदान, सार्वजनिक नीति अनुसंधान और चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है, जिसने सांस्कृतिक और वैज्ञानिक आदान-प्रदान को और गहरा करने की नींव रखी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)