Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जॉर्जिया के संसद के अध्यक्ष के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

June 13, 2026

जॉर्जिया के संसद के अध्यक्ष के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

इंटरनेशनल डेस्क: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन की राजधानी पेइचिंग में जॉर्जिया के संसद अध्यक्ष शाल्वा पापुआश्विली का इंटरव्यू किया। इस मौके पर शाल्वा पापुआश्विली ने कहा कि यह मेरी पहली औपचारिक चीन यात्रा ही नहीं, पिछले 20 सालों में जॉर्जिया के संसद अध्यक्ष की पहली चीन यात्रा भी है। इससे वर्तमान यात्रा पर दोनों देशों का बड़ा महत्व जाहिर हुआ।

इस साल चीन और जॉर्जिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 34वीं वर्षगांठ है। 9 जून को दोनों देशों के बीच संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाए गए।

पापुआश्विली ने कहा कि जॉर्जिया और चीन ने रणनीतिक साझेदारी स्थापित की, मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया और आपसी वीज़ा मुक्त नीति लागू की। ये सब हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में मिली उपलब्धियां हैं। जॉर्जिया अब तक इस इलाके का एकमात्र ऐसा देश है जिसने चीन और यूरोपीय संघ दोनों के साथ मुक्त व्यापार समझौते संपन्न किए हैं। इससे न सिर्फ जॉर्जिया को आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ाने में मौके मिलते हैं, बल्कि जॉर्जिया ज़्यादा आकर्षक भी बनता है।

पापुआश्विली ने आगे कहा कि चीन में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास न सिर्फ जॉर्जिया, बल्कि दुनिया के व्यापक देशों के लिए सीखने योग्य है। चीन भविष्य के विकास के लिए दीर्घकालीन योजना बनाता है और विभिन्न चरणों के लक्ष्य तय करता है। यह चीन की अर्थव्यवस्था में विशाल छलांग लगाने की कुंजी है।

पापुआश्विली ने यह भी कहा कि देश के शांतिपूर्ण विकास, शांतिपूर्ण नीति अपनाने और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक सिद्धांतों पर चीन और जॉर्जिया कई आम राय रखते हैं। जॉर्जिया की संसद चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ साझेदारी और सहयोग मजबूत करना चाहती है।

पापुआश्विली ने कहा कि जॉर्जिया हमेशा दुनिया के शांतिपूर्ण विकास पर आधारित पहल और विचार का समर्थन करता है। इस समान सिद्धांत का सभी देशों को पालन करना पड़ता है। सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानून और विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के बुनियादी सिद्धांत का अनुपालन करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें