Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी राज्य प्रतिरक्षा अधिनियम की घोषणा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी

September 5, 2023

विदेशी राज्य प्रतिरक्षा अधिनियम की घोषणा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी

 

हाल ही में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति ने चीन लोक गणराज्य के विदेशी राज्य प्रतिरक्षा अधिनियम को पारित किया। इस अधिनियम में चीन के “पूर्ण छूट” के पिछले रुख को समायोजित किया गया है। और चीनी अदालतों को विदेशी देशों से जुड़े मामलों को प्रतिवादी के रूप में स्वीकार करने के लिए अधिकृत किया गया है।

इस की चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशी राज्य प्रतिरक्षा अधिनियम की स्थापना चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति की एक सामान्य विधायी गतिविधि है। यह अधिनियम अंतर्राष्ट्रीय आम प्रथा का हवाला देकर विदेशी देशों की प्रतिरक्षा पर प्रावधान करता है।

इसका उद्देश्य चीन की विदेशी राज्य प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करना, चीनी अदालतों को विदेशी देशों और उनकी संपत्तियों से जुड़े नागरिक मामलों की सुनवाई के लिए कानूनी आधार प्रदान करना, संबंधित पक्षों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करना, राष्ट्रीय संप्रभुता और समानता बनाए रखना, विदेशी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, और चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन की मदद करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें