Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine को ‘ब्रैडले फाइटिंग व्हीकल्स’ देने पर कर रहे विचार : Joe Biden

January 5, 2023

Ukraine को ‘ब्रैडले फाइटिंग व्हीकल्स’ देने पर कर रहे विचार : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच कीव को ‘ब्रैडले फाइटिंग व्हीकल्स’ (बीएफवी) भेजने पर विचार कर रहा है। इससे यूक्रेन को लड़ाई में मदद मिलेगी। जाे बाइडेन ने केंटुकी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी हैं। राष्ट्रपति से संवाददाताओं ने प्रश्न किया था कि क्या उनकी यूक्रेन को बख्तरबंद लडाकू वाहन भेजने की कोई योजना है, इस पर जाे बाइडेन ने अपने जवाब में कहा ‘हां।’ हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी हैं।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 11 माह हो गए हैं। ऐसे में कीव अमेरिका से उसे अतिरिक्त टैंक, लंबी दूरी की मिसाइलें, हवाई रक्षा प्रणाली आदि देने की मांग कर रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद पूर्वी यूक्रेन में भीषण लड़ाई चल रही है। गौरतलब है कि ब्रैडले एक लड़ाकू वाहन है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों के परिवहन में भी किया जा सकता है। इसमें पहियों के बजाय ‘ट्रैक’ होते हैं और यह तोप से अधिक बड़ा तथा शक्तिशाली है।

अमेरिकी सेना में ब्रैडले का अब भी इस्तेमाल होता है। हालांकि, वह लंबे समय से इसका विकल्प तलाश रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की पिछले माह अमेरिका गए थे। उन्होंने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों को स्पष्ट किया था कि यूक्रेन को अधिक आधुनिक हथियारों की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें