Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग में 838 सुंदर पठारी गांवों का निर्माण पूर्ण

December 23, 2025

शीत्सांग में 838 सुंदर पठारी गांवों का निर्माण पूर्ण

हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग ने बताया कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” (2021-2025) की शुरुआत से अब तक, पूरे प्रदेश में कुल 1,000 “सुंदर पठारी गांवों” की निर्माण परियोजनाएँ कार्यान्वित की गई हैं। इनमें से 838 गांवों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

आँकड़ों से पता चलता है कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” की अवधि में शीत्सांग ने ग्रामीण जीवन स्तर सुधार में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। अब तक प्रदेश में 4,47,900 से अधिक घरेलू शौचालयों का नवीनीकरण किया गया है और 5,56,500 से अधिक घरों में मानव-पशु पृथक्करण को पूर्ण रूप से लागू किया गया है। फिलहाल ग्रामीण घरेलू शौचालय कवरेज दर 83.25 प्रतिशत और मानव-पशु पृथक्करण दर 99.18 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जिससे ग्रामीण पर्यावरण और जीवनशैली में व्यापक सुधार हुआ है।

जानकारी के अनुसार, “14वीं पंचवर्षीय योजना” के आरंभ से ही शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश ने पठारी क्षेत्रों में सुंदर गांवों के निर्माण को निरंतर सुदृढ़ किया है। “सुंदर गांव, समृद्ध लोग, फलते-फूलते उद्योग और सशक्त नेतृत्व” के लक्ष्य के अनुरूप, प्रदेश सरकार ने कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी अवसंरचना और सार्वजनिक सेवा सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी है। साथ ही, कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ग्रामीण पर्यावरण सुधारने और किसानों-पशुपालकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव देखने को मिले हैं। अब लोगों के जीवन में बाल्टियों से जलापूर्ति प्रणाली तक, तेल के दीयों से विद्युत रोशनी तक, कच्ची सड़कों से पक्की सड़कों तक और अस्थायी तंबूओं से बहुमंजिला मकानों तक ऐतिहासिक परिवर्तन आ चुके हैं।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें