Site icon Dainik Savera Times

चच्यांग के परमाणु द्वीप जिनछिमेन परमाणु ऊर्जा इकाई 1 का निर्माण पूरी तरह से शुरू हुआ

चीन राष्ट्रीय परमाणु निगम से मिली ख़बर के अनुसार, 10 अगस्त को चच्यांग प्रांत के निंग्पो स्थित जिनछिमेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 1 के परमाणु द्वीप के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ। परमाणु द्वीप का निर्माण शुरू होने से हुआलोंग वन परमाणु ऊर्जा संयंत्र बेड़े में एक नया सदस्य जुड़ गया है।

चच्यांग के जिनछिमेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 1 का अनुमानित परिचालन जीवन 60 वर्ष है और इस परियोजना में छह मिलियन किलोवाट की परमाणु ऊर्जा इकाइयाँ शामिल हैं। पूरी तरह से पूरा होने पर, अनुमानित वार्षिक विद्युत उत्पादन 55 बिलियन किलोवाट-घंटे तक पहुँच जाएगा, जो 2024 में निंग्पो की कुल विद्युत खपत के आधे के बराबर होगा, और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 45 मिलियन टन की कमी लाएगा।

वर्तमान में, दुनिया भर में 41 हुआलोंग वन रिएक्टरों के निर्माण और संचालन को मंजूरी दी गई है, जिससे यह तीसरी पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा तकनीक बन गई है, जिसकी निर्माणाधीन और संचालित इकाइयों की संख्या दुनिया भर में सबसे अधिक है। यह वर्तमान में चीन के परमाणु ऊर्जा विकास में उपयोग किया जाने वाला प्राथमिक रिएक्टर प्रकार भी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version