Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी और लाओस की कई संस्थाओं के बीच सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

June 6, 2026

सीएमजी और लाओस की कई संस्थाओं के बीच सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं राष्ट्रपति थोंग्लून सिसोलिथ की उपस्थिति में, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री तथा चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने शुक्रवार को पेइचिंग में लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख बौनलेउआ पंदाणुवोंग के साथ एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा, सीएमजी ने लाओ संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, लाओ शिक्षा और खेल मंत्रालय तथा लाओ राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ भी अलग-अलग सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

हस्ताक्षरित दस्तावेजों के अनुसार, सीएमजी और लाओस की संबंधित एजेंसियां कार्यक्रम निर्माण, फिल्म और टेलीविजन आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यक्रमों के आयोजन तथा कार्मिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाएंगी। इन सहयोग समझौतों का उद्देश्य नए युग में सर्व-मौसम चीन-लाओस साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में योगदान देना है।

बताया गया है कि लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति का प्रचार विभाग पार्टी के वैचारिक निर्माण, सैद्धांतिक अनुसंधान, प्रचार-प्रसार, शिक्षा तथा समाचार संचार के कार्यों के लिए जिम्मेदार है।

वहीं, लाओ संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय देश के सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देता है। लाओ शिक्षा और खेल मंत्रालय शिक्षा और खेल क्षेत्रों की देखरेख करता है, जबकि लाओ राष्ट्रीय विश्वविद्यालय देश का सबसे बड़ा और व्यापक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय माना जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें