Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में प्रवेश के लिए अब नहीं होगी Covid-19 टेस्ट की जरूरत, सरकार ने हटाई पाबंदी

August 28, 2023

China में प्रवेश के लिए अब नहीं होगी Covid-19 टेस्ट की जरूरत, सरकार ने हटाई पाबंदी
बीजिंगः चीन ने बाहर से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट दिखाने संबंधी अनिवार्यता बुधवार से समाप्त करने का फैसला किया है। चीन में कोविड-19 के मद्देनजर 2020 की शुरुआत से लागू प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को इस फैसले के संबंध में घोषणा की हैं।
चीन ने अपनी ‘शून्य-कोविड’ नीति पिछले साल दिसंबर में समाप्त कर दी थी। इससे पहले, देश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए कई बार पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने और संक्रमित लोगों को लंबी अवधि के लिए पृथकवास में रखे जाने की अनिवार्यता समेत कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। इन कदमों के तहत देश में आने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित होटल में कई सप्ताह रुकना अनिवार्य था। इन प्रतिबंधों के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की गति धीमी हुई। इससे बेरोजगारी में बढ़ोतरी और अशांति का माहौल देखने को मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें