Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्यूबा-चीन सम्बंध इतिहास में उच्चतम स्तर पर: बरमूडेज

May 3, 2025

क्यूबा-चीन सम्बंध इतिहास में उच्चतम स्तर पर: बरमूडेज

क्यूबा और चीन के बीच राजनयिक सम्बंध की स्थापना के बाद से 65 वर्षों में, द्विपक्षीय सम्बंध हमेशा स्थिर रूप से आगे विकसित हो रहे हैं और अब इतिहास में अपने उच्चतम स्तर पर हैं। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज़-कैनेल बरमूडेज ने 2 मई को हवाना में यह बात कही।

43वें क्यूबा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में चीन-थीम वाले मंडप का दौरा करने के बाद, डियाज-कैनेल ने चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के संवाददाताओं को बताया कि पिछले 65 वर्षों में, क्यूबा और चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा है, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक-दूसरे का समर्थन किया है, दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सिलसिलेवार सहयोग परियोजनाओं की को लागू किया है और द्विपक्षीय सम्बंधों को लगातार नए स्तरों तक पहुंचाने में मदद की है।

इस एक्सपो के अतिथि देश के रूप में चीन सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए थीम मंडपों के माध्यम से क्यूबा के लोगों को चीन के समृद्ध पर्यटन संसाधनों और गहन सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करता है। डियाज़-कैनेल ने मुख्य अतिथि के रूप में चीन के महत्वपूर्ण योगदान का उच्च मूल्यांकन किया तथा चीनी मंडप की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह “शानदार है तथा इसमें चीन के लम्बे इतिहास और शानदार संस्कृति का स्पष्ट प्रदर्शन किया गया है।” उन्होंने कहा कि क्यूबा चीन की संस्कृति और विकास उपलब्धियों की प्रशंसा करता है तथा अधिक चीनी पर्यटकों के वहां आने की आशा करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें