Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताशिल्हुनपो मठ के सांस्कृतिक अवशेष पहली बार मकाओ में होंगे प्रदर्शित

December 13, 2023

ताशिल्हुनपो मठ के सांस्कृतिक अवशेष पहली बार मकाओ में होंगे प्रदर्शित

हाल ही में ताशिल्हुनपो मठ की प्रबंधन समिति से मिली खबर के अनुसार, “फॉरबिडन सिटी और ताशिलहुनपो मठ के सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी” 16 दिसंबर को मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में उद्घाटित होगी। इस तरह ताशिल्हुनपो मठ के सांस्कृतिक अवशेष पहली बार मकाओ में प्रदर्शित होंगे।

बताया गया है कि इस प्रदर्शनी में चीन के फॉरबिडन सिटी संग्रहालय और ताशिलहुनपो मठ में संग्रहित 137 बहुमूल्य सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शित किए जाएंगे, जो तिब्बती बौद्ध धर्म की संस्कृति और कला की चौड़ाई और गहराई को प्रदर्शित करने पर केंद्रित हैं, और चीनी राष्ट्र की एकता, सह-जीवन, आदान-प्रदान और एकीकरण के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हैं। प्रदर्शित वस्तुओं में से, ताशिलहुनपो मठ द्वारा संग्रहित 11वें पंचेन लामा की उपाधि प्रदान करने वाली स्वर्ण पुस्तक को पहली बार लोगों के सामने रखा जाएगा। यह भी बताया गया है कि 16 दिसंबर को उद्घाटित होने वाली प्रदर्शनी 17 मार्च 2024 तक चलेगी। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें