Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा परिक्रमा की साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित

July 24, 2023

ल्हासा परिक्रमा की साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित

23 जुलाई की सुबह ल्हासा परिक्रमा की साइकिलिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हुई ।इस प्रतियोगिता में पुरुष रोड साइकिलिंग ,पुरुष माउंटेन साइकिलिंग और महिला माउंटेन साइकिलिंग तीन वर्गों की स्पर्द्धा हुई ।तिब्बत याक टीम के चा तुन ने पुरुष रोड साइकिलिंग का स्वर्ण पदक जीता ,जबकि गुस्टो सुपरटीम के चिन चनहोंग और पिंग थान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन द्वीप की ब्रोस महिला शक्ति टीम की काओ येनचो ने अलग अलग तौर पर पुरुष व महिला माउंटन साइकिलिंग का खिताब जीता ।
ल्हासा की परिक्रमा साइकिलिंग प्रतियोगिता का प्रारंभ स्थल ल्हासा का ल्योवु वानतो चौक है और उस का अंतिम स्थल पोताला महल के सामने है ,जिस की लंबाई 72.3 किलोमीटर है ।
ल्हासा के महापौर वांग छांग ने बताया कि वर्ष 2023 ल्हासा की परिक्रमा की साइकिलिंग प्रतियोगिता ल्हासा द्वारा मशहूर साइकिलिंग शहर ,पठारीय विशेषता संपन्न खेल ब्रैंड और संस्कृति व खेल के मिश्रित विकास को बढ़ाने में एक कदम है ।भविष्य में ल्हासा इस प्रतियोगिता की गुणवत्ता और आकार को और उन्नत करेगा ताकि विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य के निर्माण में नया योगदान दिया जाए । ल्हासा परिक्रमा की साइकिलिंग प्रतियोगिता चीनी साइकलिंग संघ ,तिबब्त स्वायत्त प्रदेश के खेल ब्यूरो और ल्हासा म्युनिसिपल सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित है ।(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें