Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉस एंजल्स में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

January 11, 2025

लॉस एंजल्स में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

लॉस एंजल्स: अमरीका के लॉस एंजल्स शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। अधिकारियों ने कैनेथ नामक नई जगह पर आग लगने और तेजी से फैलने के बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश को ज्यादा तवज्जो देने का अनुरोध किया। कैनेथ में वीरवार को लगनी शुरू हुई आग तेजी से फैलते पड़ोसी वेंचुरा कांउटी तक पहुंच गई। कैनेथ आग से बचने के लिए आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल से सिर्फ 3.2 किलोमीटर दूर स्थित है। हवाओं की गति कम होने और राज्य के बाहर से आए अग्निशमन कर्मियों की मदद से विनाशकारी आग पर सफलतापूर्वक काबू पाने के संकेत मिलने के बाद अधिकारियों में उम्मीद जगी थी। आग के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें