Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकतंत्र को अपने देश की स्थिति से मेल खाना चाहिए : सीजीटीएन वैश्विक सर्वेक्षण

March 23, 2023

लोकतंत्र को अपने देश की स्थिति से मेल खाना चाहिए : सीजीटीएन वैश्विक सर्वेक्षण

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीवेजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के थिंक टैंक ने हाल ही में चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के साथ वैश्विक लोकतंत्र व्यवस्था पर विदेशी जनमत सर्वेक्षण गतिविधि आयोजित की ।इस सर्वे के परिणामों से पता चला है कि इस सर्वे में भाग लेने वाले लोगों ने जीवन अधिकार तथा विकास अधिकार समेत बुनियादी मानवाधिकार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है ।84.8 प्रतिशत लोगों के विचार में अपने देश की वास्तविक स्थिति से मेल खाने वाला लोकतांत्रिक तंत्र सबसे अच्छा है ।

लोकतंत्र के महत्व के बारे में इस सर्वे में भाग लेने वाले लोगों के दिल में बुनियादी जीवन अधिकार (40.7 प्रतिशत) पहले स्थान पर रहा ,जबकि समानता का कानूनी अधिकार (29.3 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर रहा ।आर्थिक विकास (29 प्रतिशत) और जीवन स्तर की उन्नति अलग-अलग तौर पर तीसरे व चौथे स्थान पर रहा। सर्वे में 84.3 लोगों का विचार है कि लोकतंत्र का सिर्फ एक तरीका नहीं है ।84.8प्रतिशत लोगों का जवाब है कि जब एक देश राजनीतिक व्यवस्था चुनता है ,तो उसे अपने इतिहास ,संस्कृति और राष्ट्रीय स्थिति का ख्याल रखना चाहिए ।

चीन में समग्र प्रक्रिया वाला लोकतंत्र पश्चिमी शैली वाले लोकतंत्र से अलग रास्ता है ।इस सर्वे में 75.4 प्रतिशत लोगों के विचार में चीन ने इसलिए विश्वविख्यात विकास उपलब्धियां हासिल कीं कि चीन ने पश्चिमी देशों से एक अलग राजनीतिक व्यवस्था लागू की । इस सर्वे में 35 देशों के 3776 लोगों के जवाब पत्र मिले ,जिन में अमेरिका ,ब्रिटेन ,फ्रांस समेत विकसित देशों के नागरिक हैं और पाकिस्तान ,नामिबिया ,नाईजीरिया समेत विकासशील देशों के लोग भी हैं ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें