Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ने सीएमजी के महानिदेशक से मुलाकात की

August 20, 2023

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ने सीएमजी के महानिदेशक से मुलाकात की

19 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ट्सेंनोली ने केप टाउन में यात्रा पर आये चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईशोंग से मुलाकात की ।उन्होंने सीएमजी को अफ्रीका में सब से बड़े सीधा प्रसारण उपग्रह मंच मल्टी चॉइस ग्रुप के साथ सहयोग समझौता संपन्न करने की बधाई दी ।

उन्होंने बल दिया कि दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न जगत राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं । विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका और चीन अधिक व्यापक क्षेत्रों में सहयोग की उपलब्धियां प्राप्त करेंगे और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण दिशा में बढ़ाएंगे ।

मुलाकात के समय शन हाईशोंग ने बताया कि इस साल चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ और बेल्ट एंड रोड पहल की 10वीं वर्षगांठ है ।दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की नेतृत्व में चीन और दक्षिण अफ्रीका के सहयोग की गहराई अभूतपूर्व है । सीएमजी दक्षिण अफ्रीकी नेशनल असेंबली के साथ सहयोग मजबूत कर दोनों देशों की नागरिक मित्रता बढ़ाने को उत्सुक है ।

बता दें कि उस दिन माल्टी चॉइस ग्रुप और सीएमजी ने केप टाउन में सहयोग समझौता संपन्न किया ।इस के अनुसार सीएमजी ने मल्टी चॉइस ग्रुप को अफ्रीका में सीएमजी के चीनी भाषा इंटरनेशनल चैनल ,सीजीटीएन अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी चैनल के कार्यक्रम प्रसारित करने का अधिकार सौंप दिया है ,जो 50 से अधिक अफ्रीकी देशों में कवर करेंगे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें