Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा चेतावनी व्यवस्था के बावजूद माउई द्वीप क्यों देर से शुरू हुआ बचाव कार्य…?

August 18, 2023

सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा चेतावनी व्यवस्था के बावजूद माउई द्वीप क्यों देर से शुरू हुआ बचाव कार्य…?

 

अमेरिकी हवाई राज्य के माउइ द्वीप में जंगली आग 8 दिन तक चली है । जंगली आग ग्रस्त क्षेत्रों में कम से कम 80 अलार्म मशीन पायी गयी हैं । इस आग का शुरूआती दौर में पता लगाकर उसे बुझाया जाना चाहिए था । क्योंकि अमेरिका आउटडोर सार्वजनिक सुरक्षा चेतावनी व्यवस्था के मामले में विश्व में सबसे संपन्न है ,खास बात है कि हवाई के पास विश्व में सब से बड़े पैमाने वाली अलार्म व्यवस्था है ।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब आग लगी ,उन को कोई चेतावनी सूचना नहीं मिली । स्थानीय अधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी से अलार्म मशीन नाकाम हो गयी ।पर यह अविश्वसनीय है ।16 अगस्त को हावाई राज्य के गवर्नर ने बताया कि अलार्म मशीन आम तौर पर सुनामी और तूफान की चेतावी देती है ,पर कुछ लोगों ने पाया कि अलार्म व्यवस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है कि वह जंगली आग की चेतावनी दे सकती है ।

आग आधी रात में लगी ,पर सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर सोशल मीडिया पर पहली चेतवानी सूचना जारी की गयी ।
माउई द्वीप में दस अग्निशमन केंद्र हैं और वहां 279 पेशेवर अग्निशमन कर्मचारी हैं । पर स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अग्निकांड होने के दिन सिर्फ 30 अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में लगे । हवाई के सैन्य अड्डे में लगभग 40 हजार जवान तैनात हैं ।

पहले तीन दिनों में उन्होने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी । तीन दिन के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आग बुझाने के लिए जवान भेजे भीषण आग से माउई द्वीप के नागरिकों की बड़ी हताहती हुई और संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन पूरी घटना में स्थानीय सरकार असमर्थ दिखाई दी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें