डिजिटल और हरित ऊर्जा विकास चीन के उच्च-स्तरीय खुलेपन में मदद

सोओपी28 के मुताबिक, वर्ष 2022 में, वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 12 प्रतिशत की गिरावट की पृष्ठभूमि के खिलाफ, वैश्विक ऊर्जा संक्रमण निवेश की कुल राशि रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, जो 1.3 खरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें साल 2021 की तुलना में 19 प्रतिशत और साल 2019 से 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वैश्विक ऊर्जा,.

सोओपी28 के मुताबिक, वर्ष 2022 में, वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 12 प्रतिशत की गिरावट की पृष्ठभूमि के खिलाफ, वैश्विक ऊर्जा संक्रमण निवेश की कुल राशि रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, जो 1.3 खरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें साल 2021 की तुलना में 19 प्रतिशत और साल 2019 से 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वैश्विक ऊर्जा, इंटरनेट विकास और सहयोग संगठन द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन एक महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुका है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक सुरक्षित, किफायती, स्मार्ट, हरित और खुली आधुनिक ऊर्जा प्रणाली के निर्माण को बढ़ाना चाहिए।

पश्चिमी देशों के हरित परिवर्तन अनुभव से अलग, चीन की हरित परिवर्तन प्रथा विकासशील देशों को विभिन्न अनुकरणीय विचार प्रदान करती है। चीन विकास हासिल करने के लिए अधिक सतत् रास्ता चुन रहा है। वर्ष 2023 में, चीन की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता ऐतिहासिक रूप से कोयला बिजली से अधिक पहुंची। उनमें से, वर्ष 2023 की पहली छमाही तक, फोटोवोल्टिक विद्युत उत्पादन उपकरण की स्थापित मशीनों की क्षमता लगभग 47 करोड़ किलोवाट पहुंची, जो चीन में दूसरा सबसे बड़ा बिजली स्रोत बना। वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक, चीन की निर्दिष्ट आकार से ऊपर वाली प्रति यूनिट ऊर्जा खपत उद्यमों के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में संचयी रूप से 36 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि चीन का विनिर्माण मूल्यवर्धित मूल्य साल दर साल दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इसी तरह, वर्ष 2012 के बाद से, चीन ने 3 प्रतिशत की औसत वार्षिक ऊर्जा खपत वृद्धि दर के साथ 6.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक आर्थिक वृद्धि का समर्थन किया है। यह पूरी तरह से दर्शाता है कि चीन के विकास को नए विकास चालक मिल चुके हैं।

अमेरिकी अर्थशास्त्री कैथरीन फ्रायंड ने चीन की अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धात्मकता के बारे में कहा कि दुनिया भर में देखें तो, चीन कुछ क्षेत्रों में अग्रणी है। हाल के वर्षों में, चीन की अर्थव्यवस्था का एक उज्ज्वल स्थान हरित परिवर्तन से संबंधित है।

वर्तमान में, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, पुनर्चक्रण व पुन: उपयोग परियोजना समेत विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक निवेश की कुल राशि 1.1 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंची है, जिसमें चीन का अनुपात आधा है। ऊर्जा परिवर्तन क्षेत्र में चीन दुनिया भर में सबसे बड़ा निवेशक है। इस तरह के निवेश से नए तकनीकी लाभांशों को लाया जाता है। इन लाभांशों के उपयोग से पारंपरिक उत्पादन क्षमता को प्रतिस्थापित और अनुकूलित करने से एक सकारात्मक चक्र बनेगा।

वहीं, चीन में पर्यावरण प्रौद्योगिकी आविष्कारों के लिए पेटेंट आवेदनों की कुल संख्या दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत के करीब है, जो पर्यावरण प्रौद्योगिकी नवाचार को आगे बढ़ाने में चीन को दुनिया का सबसे सक्रिय देश बनाती है। इसके अनुरूप, हरित विकास से प्रेरित रणनीतिक उभरते उद्योग भी चीन के आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए एक मजबूत गति बन रहे हैं। वर्तमान में, चीन के रणनीतिक उभरते उद्योगों का अतिरिक्त मूल्य सकल घरेलू उत्पाद के 13 प्रतिशत से अधिक है। चीन की अर्थव्यवस्था के सतत् विकास ने और अधिक नई गति क्षमता पैदा की है।

वर्ष 2023 में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दुनिया भर के 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्रभारियों से आमनेसामने मुलाकात की। प्रत्येक पक्ष का चीन के साथ सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों पर अपना ध्यान है, जबकि “हरित, प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था व व्यापार” ऐसे क्षेत्र हैं जो अक्सर सामने आते हैं।

हाल ही में यूरोपीय संघ के दो प्रभारियों ने चीन की यात्रा की। चीन-यूरोपीय संघ आदान-प्रदान की सामग्रियों में, डिजिटल और हरित दोनों शब्द विशेष रूप से अक्सर दिखाई देते हैं।

अप्रैल 2023 में, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चीन यात्रा के दौरान, फ्रांस के यात्री विमान निर्माता एयरबस, इलेक्ट्रिक डे फ्रांस (ईडीएफ), बडा शिपिंग उद्यम सीएमए सीजीएम और मलजल उपचार कंपनी स्वेज आदि कंपनियों से बने फ्रेंच व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने चीनी कंपनियों के साथ अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों के बीच सहयोग के क्षेत्र 5जी संचार, हरित जैव ईंधन और विमानन व एयरोस्पेस सहित उच्च तकनीक उद्योगों पर भी केंद्रित हैं।

वर्ष 2023 में, कई दक्षिण अमेरिकी देशों के प्रमुख नेताओं ने एक के बाद एक चीन का दौरा किया। चीन की यात्रा के दौरान, उन्होंने घरेलू खनिज संसाधनों का विकास करने वाली चीनी कंपनियों से जुड़ी सहयोग परियोजनाओं के सिलसिलेवार समझौते पर हस्ताक्षर किये। दक्षिण अमेरिकी देश स्थानीय औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए चीनी कंपनियों की प्रौद्योगिकी और पूंजी को लागू करने की उम्मीद करते हैं। क्योंकि चीन इन पारंपरिक खनिज संसाधनों के मूल्य को सबसे कुशल तरीके से बढ़ा रहा है।

इसे देखना आसान है कि चीन के डिजिटल आर्थिक उद्योग और हरित उद्योग भविष्य के विकास के लिए दुनिया के लिए नए बीज बन रहे हैं। अनिश्चितताओं से भरे विश्व माहौल में चीन ने अधिक से अधिक देशों का ध्यान आकर्षित किया है। चाहे वह उच्च-स्तरीय उपकरण निर्माण, नई ऊर्जा या पर्यावरण संरक्षण हो, दुनिया भर के नए और पुराने दोस्तों ने पाया है कि चीन में वे हमेशा अपने फायदे को बढ़ाने के लिए कनेक्शन ढूंढ सकते हैं।

अमेरिका-चीन संबंधों के लिए जॉर्ज बुश फाउंडेशन के अध्यक्ष नील बुश ने इस साल कई बार चीन का दौरा किया है। वह पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को बढ़ाने और मनुष्य-प्रकृति सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की आधुनिक प्रणाली के निर्माण में चीन की दृढ़ता से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने सभी पक्षों से सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया ताकि चीन का हरित उद्योग अधिक देशों के लोगों को लाभान्वित कर सके।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News