Site icon Dainik Savera Times

डिंग श्वेएश्यांग ने गोल्डमैन सैक्स के चेयरमैन और सीईओ से मुलाकात की

Ding Xuexiang met Chairman CEO of Goldman Sachs

Ding Xuexiang met Chairman CEO of Goldman Sachs

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीन के राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेएश्यांग ने 28 जनवरी को चीन की राजधानी पेइचिंग में गोल्डमैन सैक्स के चेयरमैन और सीईओ डेविड सोलोमन से मुलाकात की।

डिंग श्वेएश्यांग ने कहा कि चीन की दीर्घकालिक और सकारात्मक अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए विकास का एक स्थिर व विश्वसनीय स्रोत है। 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, हम उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से बढ़ावा देंगे, उच्च स्तरीय खुलेपन का निरंतर विस्तार करेंगे और अपने विशाल बाजार की क्षमता को लगातार उजागर करेंगे, जिससे वैश्विक विकास को नई गति मिलेगी और सभी देशों के उद्यमों के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे। हम विदेशी निवेशित उद्यमों का चीन में निवेश और सहयोग बढ़ाने और चीन के विकास के अवसरों में बेहतर हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए स्वागत करते हैं।

डेविड सोलोमन ने कहा कि गोल्डमैन सैक्स चीन के विकास की संभावनाओं और आर्थिक विकास की क्षमता को लेकर आशावादी है और चीनी बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना जारी रखेगा, जो अमेरिका-चीन संबंधों के स्थिर विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version