Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष विराम के प्रभावी होने को लेकर विवाद

July 30, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष विराम के प्रभावी होने को लेकर विवाद

सुरिन: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह अस्पष्टता रही कि क्या दोनों देशों के बीच संघर्षविराम सच में लागू हो पाया है या नहीं, क्योंकि एक दिन पहले ही दोनों देशों के नेताओं ने मलेशिया में एक बैठक कर संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी। थाईलैंड की सेना ने दावा किया कि कंबोडिया ने मध्य रात्रि को संघर्ष विराम लागू होने के बाद कई क्षेत्रों में हमले किए जबकि कंबोडिया ने कहा कि किसी भी स्थान पर गोलीबारी नहीं की गई है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने दोनों देशों की सीमा पर 5 दिन से जारी संघर्ष के बाद सोमवार को ‘तत्काल और बिना शर्त’ संघर्ष-विराम करने पर सहमति जताई थी। संघर्ष में कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सीमावर्ती इलाकों में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि लड़ाई जारी है या नहीं, लेकिन कुछ जगहों पर शांति देखने को मिली तथा विस्थापित हुए कुछ परिवार अपने घरों की ओर लौटते हुए भी नजर आए।

ये भी पढ़ें-  Chaitra Navratri 2026: क्यों मनाया जाता है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व, जानिए कथा और धार्मिक महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें