Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन या रूस को हथियार नहीं बेचे : पाकिस्तान

November 16, 2023

यूक्रेन या रूस को हथियार नहीं बेचे : पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने यूक्रेन या रूस को हथियार मुहैया नहीं कराये हैं क्योंकि वह दोनों देशों के बीच संघर्ष में तटस्थ है।तीसरे देश के माध्यम से यूक्रेन को हथियारों की कथित बिक्री के बारे में पूछे गये सवाल पर साप्ताहिक प्रेसवार्ता में विदेश कार्यालय (एफओ) की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा, ‘‘मैं इस बात की पुष्टि करती हूं, जैसा हमने अतीत में कहा है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन या रूस को हथियार नहीं बेचे हैं क्योंकि हमने इस संघर्ष में तटस्थता की नीति अपनाई है।’’

बलोच ने कहा कि पाकिस्तान यह पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है कि संघर्ष में दोनों पक्षों द्वारा किन हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में, बीबीसी उर्दू ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने रूस के साथ जारी युद्ध में यूक्रेन को गोला-बारूद की आपूíत करने के लिए पिछले साल दो निजी अमेरिकी कंपनियों के साथ हथियार सौदे में 36.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें