Site icon Dainik Savera Times

नाइजीरिया पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- अगर ईसाइयों की हत्याएं बंद नहीं हुईं तो…

Donald Trump

Donald Trump

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर देश में ईसाइयों की हत्याएं बंद नहीं हुईं तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली आर्थिक मदद तुरंत रोक देगा। ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिया है। उन्होंने लिखा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो जरूरत पड़ने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई भी करेगा।

ट्रंप ने कहा कि अगर नाइजीरिया सरकार निर्दोष ईसाइयों की हत्या रोकने में नाकाम रही, तो अमेरिका न केवल मदद बंद करेगा बल्कि हथियार लेकर कार्रवाई भी करेगा। उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि वह संभावित सैन्य कदमों के लिए तैयार रहे। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ, तो वह तेज, निर्णायक और निर्दय होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे ईसाई भाइयों पर हमला करते हैं। अब अमेरिका शब्दों से नहीं, कार्रवाई से जवाब देगा।

ये भी पढ़ें: स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के पार

नाइजीरिया सरकार ने दी सफाई

ट्रंप के बयानों पर नाइजीरिया की सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने कहा कि ट्रंप के आरोप ‘झूठे और भ्रामक’ हैं। वहीं सूचना मंत्री मोहम्मद इदरीस ने वॉशिंगटन पोस्ट से बातचीत में कहा कि अमेरिका के दावे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जा रहे हैं। हमारे देश में किसी धर्म विशेष के खिलाफ कोई संगठित हिंसा नहीं हो रही है। नाइजीरिया शांति और धार्मिक सद्भाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नाइजीरिया में ईसाइयों पर बढ़ रहे हमले

ट्रंप ने नाइजीरिया को ‘Special Concern Country’ घोषित करते हुए कहा कि देश में ईसाइयों की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि हजारों ईसाइयों की हत्या की जा चुकी है। यह एक योजनाबद्ध नरसंहार है, जिसके पीछे कट्टरपंथी इस्लामिक ताकतें हैं। ट्रंप ने अमेरिकी सांसदों रिले मूर और टॉम कोल को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया और कहा कि उनकी रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।

ट्रंप ने कहा कि जब पूरी दुनिया में ईसाइयों की हत्या हो रही है, तो अमेरिका को मानवता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। अब चुप रहना अपराध है। अमेरिका अब सिर्फ देखता नहीं रहेगा, कार्रवाई करेगा।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में नाइजीरिया को ‘विशेष निगरानी सूची’ (Watchlist) में शामिल किया गया है, क्योंकि वहां धार्मिक हिंसा और आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: “जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश आतंकवादी हमलों से सुरक्षित रहा”: अजीत डोभाल

Exit mobile version