इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी। यह मुलाकात ट्रंप और ममदानी के बीच पहले हुए सार्वजनिक विवादों के बाद आ रही है।
ट्रम्प ने 4 नवंबर के चुनाव से ठीक पहले ममदानी की नीतियों की कड़ी आलोचना की थी और चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीत गए तो यह न्यूयॉर्क के लिए “आर्थिक और सामाजिक संकट” साबित होगा। ट्रम्प ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ममदानी ने व्हाइट हाउस में मिलने का अनुरोध किया है और यह मुलाकात 21 नवंबर को ओवल ऑफिस में होगी।
जीत के बाद ममदानी की प्रतिक्रिया
निर्वाचन जीत के बाद ममदानी ने ट्रंप पर तंज कसा था और कहा था कि न्यूयॉर्क शहर की ताकत उसकी प्रवासी आबादी में है। उन्होंने कहा, “अब शहर एक प्रवासी के नेतृत्व में चलेगा।” ममदानी ने ट्रंप के प्रति चुनौतीपूर्ण संदेश भी दिया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका में सत्ता और राजनीति की प्रक्रियाओं पर अपनी धारणा व्यक्त की थी।
ट्रंप ने ममदानी के भाषण को “कड़ा और गुस्से वाला” बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ममदानी वॉशिंगटन और वहां के प्रशासन के प्रति सम्मान नहीं दिखाएंगे, तो उनका सफल होना मुश्किल होगा। ट्रंप ने कहा, “मुझे न्यूयॉर्क से बेहद प्यार है। मैं चाहता हूं कि नया मेयर अच्छा काम करे।”
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना होगी और ताकतवर, अमेरिका से मिलेंगे ये खतरनाक हथियार
इतिहास रचने वाले मेयर ममदानी
जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। वह न केवल अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले दक्षिण एशियाई मेयर बने, बल्कि पहले मुस्लिम मेयर भी बने। ममदानी भारतीय मूल के हैं और मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था और सात साल की उम्र में उनका परिवार न्यूयॉर्क आ गया। ममदानी 2018 में अमेरिकी नागरिक बने थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...