Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के गोल्डन वीक के दौरान दुनिया ने एक बार फिर एक जीवंत चीन देखा

October 9, 2025

चीन के गोल्डन वीक के दौरान दुनिया ने एक बार फिर एक जीवंत चीन देखा

हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद ऋतु उत्सव “सुपर गोल्डन वीक” ने एक बार फिर जीवंत चीन का प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने पेइचिंग के फॉरबिडन सिटी से लेकर सछुआन के जियुचाइको तक, चीनी पर्यटकों के कारण नॉर्वे के एक द्वीप पर ट्रैफिक जाम की घटना तक, जीवंत पर्यटन परिदृश्य को अपने कैमरे में कैद किया, और ये सभी चीन के उपभोक्ता बाजार की मज़बूत नब्ज़ की गवाही दे रहे थे।

इन आठ दिनों की छुट्टियों के दौरान, चीन के उपभोक्ता बाजार में तेजी आई। कुल 2.43 अरब बार लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा की, प्रमुख खुदरा और खानपान व्यवसायों की बिक्री में साल-दर-साल 3.3% की वृद्धि हुई, और फिल्म का बॉक्स ऑफिस राजस्व 1.8 अरब युआन से अधिक रहा। इन आंकड़ों के पीछे एक विविध और नवीनीकृत उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र छिपा है। पर्यावरण के अनुकूल और स्मार्ट उपभोग एक नया पसंदीदा बन गया है । छुट्टियों के पहले चार दिनों के दौरान, जैविक खाद्य और स्मार्ट घरेलू उत्पादों की बिक्री में क्रमशः 20.1% और 16.8% की वृद्धि हुई। एआई-संचालित गाइड और यात्रा कार्यक्रम नियोजन सहायकों ने उपभोक्ता अनुभव को बेहतर बनाया। काउंटी-स्तरीय खपत ने एक नया “नीला सागर” खोल दिया है, जिसमें पहले छह दिनों के दौरान घरेलू उपकरणों की बिक्री में 55% की वृद्धि हुई। ड्रायर और वाटर प्यूरीफायर जैसे “तीन नए उपकरणों” की बिक्री में 80% से अधिक की वृद्धि देखी गई, और रोबोट वैक्यूम की मांग दोगुनी हो गई। इस वृद्धि के पीछे सेवाओं की खपत ही मुख्य कारण थी। “फिल्म देखने के लिए किसी शहर में जाना” एक चलन बन गया और फिल्मांकन स्थल लोकप्रिय चेक-इन स्थल बन गए। यह उपभोक्ता बाजार में केवल सामान खरीदने से लेकर सेवाओं का आनंद लेने की ओर एक व्यापक बदलाव को दर्शाता है।

उपभोक्ता ऊर्जा का उन्मुक्त होना नीतिगत समर्थन से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार के लिए अति-दीर्घकालिक विशेष सरकारी बॉन्ड का चौथा बैच हरित और स्मार्ट उत्पादों को अपनाने को बढ़ावा दे रहा है, और एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का विकास उपभोक्ता क्षमता में निरंतर वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है। चीनी और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन चीन के खुलेपन को और भी रेखांकित करता है। छुट्टियों के दौरान औसत दैनिक इनबाउंड और आउटबाउंड यात्रियों की संख्या 20 लाख से अधिक रही, रूस के लिए आवक बुकिंग में 75 फीसदी की वृद्धि हुई, और जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण पूर्व एशिया की चीनी यात्रा में वृद्धि हुई, जो एक “गतिशील चीन” की खुलेपन की भावना को दर्शाता है।

यह जीवंतता चीनी अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। हालाँकि विश्व व्यापार संगठन ने 2026 में वैश्विक व्यापारिक व्यापार वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 0.5% कर दिया है, फिर भी चीन के आयात और निर्यात में पहले आठ महीनों में साल-दर-साल 3.5% की वृद्धि हुई है, और वर्ष की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद में 5.3% की बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आकलन किया है कि चीन व्यापार और अन्य माध्यमों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को “मजबूत समर्थन” प्रदान करता है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के आगामी चौथे पूर्णाधिवेशन से लेकर नवंबर में शुरू होने वाले चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) तक, चीन खुलेपन के और अधिक अवसर पैदा कर रहा है। जैसा कि बहुराष्ट्रीय निगमों ने कहा है, दुनिया चीन के विविध बाजारों में मौजूद व्यावसायिक अवसरों को हाथ से जाने नहीं दे सकती। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें