Site icon Dainik Savera Times

Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से कांपा ताइवान… 5.8 रही तीव्रता, दहशत में लोग

Japan Earthquake

Japan Earthquake

Taiwan Earthquake : ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसके बाद राजधानी ताइपे में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। हालांकि तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। हालाँकि, भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

केन्द्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। भूकंप के कारण ताइपे की इमारतें कुछ सेकंड के लिए हिल गईं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 5 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी तट पर यिलान से लगभग 21 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में तथा पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई पर था। ताइवान प्रशांत महासागर के किनारे ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है। दुनिया में सबसे अधिक भूकंप इस क्षेत्र में आते हैं।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

Exit mobile version