Site icon Dainik Savera Times

चीन में लगातार बढ़ रहा शिक्षा बजट

वर्ष 2022 में चीन का शिक्षा बजट 39 खरब युवान से अधिक था और वर्ष 2023 में शिक्षा बजट 41 खरब युवान से अधिक था ।वर्ष 2024 में शिक्षा बजट बढ़कर 42 खरब युवान पार कर जाएगा ।पेइचिंग में चल रहे नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में प्रस्तुत बजट रिपोर्ट से जाहिर है कि चीन के आम बजट में शिक्षा कार्य की व्यय लगातार बढ़ती रही ,जो ध्यानाकर्षक है ।

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य और पेइचिंग नॉर्मल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चांग चीयोंग ने बताया कि शिक्षा के शक्तिशाली देश का निर्माण चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का स्तंभ है ,जो पूरे समाज की समानता और काररवाई है ।

बजट रिपोर्ट के अनुसार इस साल केंद्रीय बजट का शिक्षा अनुदान मुख्य तौर पर अनिवार्य शिक्षा के श्रेष्ठ व संतुलित विकास तथा शहरी व ग्रामीण एकीकरण ,उच्च शिक्षा के गुणवत्ता विकास के समर्थन ,प्री स्कूल शिक्षा की लोकप्रियता ,छात्रवृत्ति ,व्यावसायिक शिक्षा के गुणवत्ता विकास आदि क्षेत्रों को कवर करेगा ।

पेइचिंग डाक एवं दूरगामी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष शु खुन ने बताया कि संबंधित कदम श्रेष्ठ प्रतिभाओं को तैयार करने में नयी प्रेरणा डालेंगे और उच्च स्तरीय अध्ययन मंच के निर्माण के लिए गारंटी प्रदान करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version