Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश में गुलशन सिटी विस्फोट में आठ मरे, 40 घायल

March 8, 2023

बंगलादेश में गुलशन सिटी विस्फोट में आठ मरे, 40 घायल

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका में मंंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 40 घायल हो गये। अग्निशमन सेवा के उप निदेशक (ढाका डिवीजन) दिनोमोनी शर्मा ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गुलिस्तान क्षेत्र के सैयद नजरुल इस्लाम एवेन्यू में एक सात मंजिले इमारत के भूतल पर आज शाम विस्फोट हुआ।

शर्मा ने कहा,‘‘ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।’’ इससे पहले, अग्निशमन सेवा ने एक एसएमएस में कहा कि उसे शाम करीब 4:50 बजे बीआरटीसी बस काउंटर के पास विस्फोट की खबर मिली। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस के पांच दमकल दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरु किया। बाद में दो और दमकल भी बचाव कार्य के पहुंचे। अंतिम सूचना मिलने तक इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर बचाव अभियान चल रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें