Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza में 11 Palestinian पत्रकारों की हत्या, 20 अन्य घायल

October 17, 2023

Gaza में 11 Palestinian पत्रकारों की हत्या, 20 अन्य घायल

गाजा: गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में कम से कम 11 फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए है। फिलिस्तीनी पत्रकार सिंडिकेट ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस बयान में सिंडिकेट ने कहा कि गाजा पर 10 दिनों से जारी इजरायली हवाई हमलों में 50 स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, दो पत्रकार लापता हो गए हैं।

ये दोनों पत्रकार गाजा में सत्तारूढ़ फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) और इज़रायल के बीच तनाव को कवर कर रहे थे। बयान में यह भी कहा गया कि गाजा में लगातार बिजली कटौती और इंटरनेट समस्या के कारण पत्रकारों की कवरेज जारी रखने की क्षमता सीमित हो गई है। सिंडिकेट ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पत्रकारों को इज़रायल से सीधे धमकियों का सामना करना पड़ा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें