Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार के लिए हस्तांतरित हुई चीन सरकार की मानवीय राहत सामग्री की ग्यारहवीं खेप 

May 3, 2025

म्यांमार के लिए हस्तांतरित हुई चीन सरकार की मानवीय राहत सामग्री की ग्यारहवीं खेप 

2 मई की रात म्यांमार के लिए चीन सरकार की मानवीय राहत सामग्री की 11वीं खेप यानगोन बंदरगाह पर पहुंचायी गयी। इस खेप की सामग्री में 340 सेट अस्थाई ऑफिस रूम शामिल हैं। म्यांमार स्थित चीनी दूतावास के काउंसलर ओयांग ताओपिंग और यानगोन प्रांत के मुख्य मंत्री सोतंग ने राहत सामग्री के हस्तांतरण समारोह में भाग लिया।

ध्यान रहे 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए ज़बरदस्त भूकंप से अब तक 3800 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 5100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 60 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए। यूएन मानवीय मामले के समन्वय विभाग ने बताया कि भूंकप में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 63 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन राहत की ज़रूरत है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें