Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलन मस्क ने भारत दौरे को लेकर एक्स पर किया बड़ा खुलासा, बताया कब आएंगे भारत

April 19, 2025

एलन मस्क ने भारत दौरे को लेकर एक्स पर किया बड़ा खुलासा, बताया कब आएंगे भारत

इंटरनेशनल डेस्क : टेस्ला के सीईओ और अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद भारत आने का ऐलान किया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके इस साल के अंत में भारत आने की अपनी योजना का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी से बात करना सम्मान की बात है। मैं इस साल के अंत में भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।” आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

PM मोदी से हुई बातचीत

एलन मस्क ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी के एक्स पर शेयर की गई पोस्ट का जवाब दिया। पीएम मोदी ने पहले अपनी पोस्ट में कहा था कि मस्क से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें वाशिंगटन डीसी में इस साल की शुरुआत में हुई बैठक के दौरान उठाए गए विषय भी शामिल थे। मोदी ने बताया कि इस बातचीत में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष (Innovation) के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई।

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्रों में। मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

एलन मस्क का प्रभाव

एलन मस्क को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है। वह सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं, जो सरकारी व्यय में कटौती और संघीय कार्यबल को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

एलन मस्क का भारत दौरा और पीएम मोदी से उनकी बातचीत यह संकेत देती है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूती मिलने की संभावना है। भारत के तेजी से बढ़ते बाजार और तकनीकी नवोन्मेष में सहयोग की संभावनाएं अमेरिकी उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं, और एलन मस्क का आगामी भारत दौरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें