Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोबोट की फौज बना रहे एलन मस्क, बोले- गरीबी मिटेगी, सबको मिलेगी बेहतर जिंदगी

October 24, 2025

रोबोट की फौज बना रहे एलन मस्क, बोले- गरीबी मिटेगी, सबको मिलेगी बेहतर जिंदगी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब इंसानों की नहीं बल्कि रोबोट्स की ‘फौज’ तैयार करने में जुटे हैं। मस्क ने बताया कि आने वाले कुछ सालों में वे 10 लाख (1 मिलियन) ऑप्टिमस रोबोट बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

टेस्ला बना रही है ‘ऑप्टिमस’ रोबोट

टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के लिए जानी जाती है, अब ऑप्टिमस नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट बना रही है। कंपनी के तिमाही नतीजों के दौरान मस्क ने कहा कि यह प्रोजेक्ट टेस्ला का अब तक का सबसे अहम और बड़ा प्रोजेक्ट बन सकता है।

ये भी पढ़ें: सिख सैनिकों की दाढ़ी पर प्रतिबंध का अमेरिका में विरोध, सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

एलन मस्क को इस प्रोजेक्ट से बेहद उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि ऑप्टिमस रोबोट इंसान से पांच गुना ज्यादा एफिशिएंट (कुशल) होगा और इससे दुनिया में काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। मस्क ने कंपनी के बोर्ड से इस प्रोजेक्ट पर पूरी जिम्मेदारी और अधिकार भी मांगे हैं ताकि इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

कई क्षेत्रों में काम करेगा ऑप्टिमस

ऑप्टिमस को कई मुश्किल और दोहराए जाने वाले कामों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। यह रोबोट मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जाएगा। मस्क का कहना है कि ये रोबोट एक सर्जन की तरह ऑपरेशन कर सकेंगे, बुजुर्गों की देखभाल कर पाएंगे और ऐसे काम करेंगे, जो इंसानों के लिए थकाऊ या खतरनाक हों।

मस्क का सपना

एलन मस्क का मानना है कि अगर ऑप्टिमस जैसे रोबोट दुनिया भर में इस्तेमाल होने लगें, तो गरीबी खत्म हो सकती है और हर व्यक्ति को अच्छी मेडिकल सुविधाएं मिल सकेंगी। उनका विज़न ऐसी दुनिया बनाना है, जहां इंसान सिर्फ सोचने और रचनात्मक कार्यों में लगे हों, बाकी सब रोबोट करें।

AI से चलता है ऑप्टिमस

मस्क ने बताया कि ऑप्टिमस पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित है। इसे किसी इंसान द्वारा कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है। यह खुद से सोचकर, चल-फिर कर और रिएक्ट कर सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में इस दिन होगी पहली आर्टिफिशियल बारिश, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

टेस्टिंग फेज में पहुंचा ऑप्टिमस

2023 में टेस्ला ने पहली बार ऑप्टिमस रोबोट को इवेंट के दौरान पेश किया था। तब से अब तक कंपनी ने इस पर काफी काम किया है। वर्तमान में यह टेस्टिंग फेज में है और इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। मस्क का कहना है कि 2026 की शुरुआत में इसका प्रोडक्शन प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा और साल के अंत तक इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें