
वाशिंगटन: अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि वह ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अलेक्जेंडर डी मोरेस के कथित अपराधों को उजागर करेंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ को पूरे देश में निलंबित करने का आदेश दिया है।
मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम कल से न्यायाधीश के अपराधों की लंबी सूची प्रकाशित करना शुरू करेंगे। साथ ही, ब्राजील के उन विशिष्ट कानूनों को भी, जिन्हें उन्होंने कल तोड़ा है। जाहिर है, उन्हें अमेरिकी कानून का पालन करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें अपने देश के कानूनों का पालन करने की आवश्यकता है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...