Site icon Dainik Savera Times

चीन में बाढ़ रोकथाम और राहत कार्य बंदोबस्त पर जोर

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति का सम्मेलन 25 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित हुआ, जिसमें देश में बाढ़ रोकथाम और राहत कार्य बंदोबस्त और अनुसंधान करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसकी अध्यक्षता की और भाषण दिया। सम्मेलन में कहा गया कि इस वर्ष, चीन की जलवायु पिछले वर्ष से भिन्न है, भारी वर्षा बार-बार हो रही है और लंबे समय तक चल रही है, बाढ़ की रोकथाम और नियंत्रण की स्थिति गंभीर और जटिल है। राष्ट्रपति शी और सीपीसी केंद्रीय समिति के नेतृत्व में देश भर में विभिन्न जगतों के लोगों ने साथ मिलकर प्रयास किए और बाढ़ रोकथाम और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण चरणाबद्ध परिणाम प्राप्त किए हैं।  

सम्मेलन ने इस पर प्रकाश डाला कि जुलाई और अगस्त महीने में चीन में बाढ़ रोकथाम का महत्वपूर्ण समय है। विभिन्न सरकारी विभागों और इकाइयों को हमेशा बाढ़ विरोधी कार्य पर ध्यान देते हुए संबंधित लड़ाई में विजय पाना चाहिए। यह भी कहा गया कि बाढ़ विरोध और राहत बचाव कार्यों में हमेशा लोगों की जान सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, निगरानी के तरीकों और प्रारंभिक चेतावनी सटीकता में और सुधार करना जरूरी है। साथ ही, हताहतों की संख्या को कम करने के लिए खतरनाक क्षेत्रों में लोगों को पहले से ही निर्णायक रूप से स्थानांतरित करना भी आवश्यक है।

संबंधित बंदोबस्त की चर्चा में सम्मेलन ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को वैज्ञानिक रूप से इंतजाम करना चाहिए, राजमार्गों, रेलवे, शहरी भूमिगत स्थानों, पुलों और पुलिया सुरंगों जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर जोखिम की पूर्व जांच करनी चाहिए, संबंधित सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन उपाय लागू करना आवश्यक है। 

इसके अलावा, सम्मेलन में यह भी बल दिया गया कि आपातकालीन बचाव और आपदा राहत करने, समग्र योजना और अग्रिम तैयारी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। बाढ़ से प्रभावित लोगों के उचित पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में गारंटी देना सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही, जल संरक्षण, बिजली, परिवहन और संचार जैसे क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की तत्काल मरम्मत के प्रयास करना चाहिए। बाढ़ से प्रभावित लोगों को उत्पादन फिर से शुरू करने और अपने घरों का पुनर्निर्माण करने के लिए संगठित करके उनका नेतृत्व करना चाहिए, और कृषि आपदा की रोकथाम और कटौती में ठोस काम करना, कृषि घाटे को कम करना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version