Site icon Dainik Savera Times

चीन में रोजगार की स्थिति है स्थिर

चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने 26 अक्तूबर को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन में रोजगार की स्थिति स्थिर बनी रही।

आंकड़ों के अनुसार जनवरी से सितंबर तक पूरे चीन के शहरों और कस्बों में 1 करोड़ 2 लाख 20 हजार नई नौकरियां पैदा हुईं। सितंबर में शहरी बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत रही।

इस साल के पहले नौ महीनों में जमीनी स्तर के विभागों में काम करने के लिए विश्वविद्यालय के 42 हजार स्नातकों की भर्ती की गई। सितंबर तक 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार गरीबी से बाहर निकलने वालों को नौकरी मिली।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version