Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में पुलिस और आतंकवादीयों की मुठभेड़ चार आतंकवादी ढेर

June 2, 2025

पाकिस्तान में पुलिस और आतंकवादीयों की मुठभेड़ चार आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है।

पुलिस प्रवक्ता के बयान के अनुसार पुलिस को पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की सीमा से लगे जिले के कोट मुबारक इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान आतंकवादियों ने पुलिस दलों पर हमला किया जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई ।

प्रवक्ता ने पुष्टि की कि गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए जबकि उनके साथी झाड़ियों और रेत के टीलों की आड़ में भाग निकले।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें