Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान हुआ खत्म

December 7, 2023

Indonesia के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान हुआ खत्म

बातू पलानोः इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में जान गंवाने वाले 23 पर्वतरोहियों के शव मिलने के बाद अब तलाश अभियान खत्म हो गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनका मानना है कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

करीब 75 पर्वतारोहियों ने गत शनिवार को वेस्ट सुमात्र प्रांत के आगम जिले में करीब 2,900 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई शुरू की थी, जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद वहां फंस गए थे। वेस्ट सुमात्र के पुलिस प्रमुख सुहारयोनो ने पहले बताया था कि बुधवार को एक छात्र का शव मिलने के बाद 23 लोगों की मौत की पुष्टि की गई।

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि खोज एवं बचाव नतीजों का वेिषण करने के बाद ‘‘प्राधिकारियों ने माउंट मरापी में खोज एवं बचाव अभियान खत्म कर दिया है क्योंकि बुधवार देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।’’ रविवार को शुरुआती विस्फोट के बाद करीब 52 पर्वतारोहियों को बचाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें