Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BRICS का विस्तार ब्रिक्स सहयोग का नया प्रारंभिक बिंदुः Xi Jinping

August 24, 2023

BRICS का विस्तार ब्रिक्स सहयोग का नया प्रारंभिक बिंदुः Xi Jinping

24 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के विशेष संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया ।इस सम्मेलन में सऊदी अरब ,मिश्र ,यूएई ,अर्जेंटीना ,ईरान और इथियोपिया को ब्रिक्स में शामिल होने का निमंत्रण देने की घोषणा की गयी ।शी चिनफिंग ने भाषण देते हुए बल दिया कि ब्रिक्स का विस्तार ब्रिक्स सहयोग का नया प्रारंभिक बिंदु है और ब्रिक्स सहयोग तंत्र में नयी जीवित शक्ति डालेगा ।
उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में हमने व्यापक समानताएं संपन्न कीं और घोषणा पत्र जारी किया और भारी उपलब्धियां हासिल कीं ।पाँच देशों के नेता सर्वसम्मति से राजी हुए कि 6 देशों को ब्रिक्स बृहद परिवार में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाए ।चीन उन देशों को बधाई देता है और मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका तथा राष्ट्रपति रामाफोसा की कोशिशों की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है ।
उन्होंने कहा कि ब्रिक्स का विस्तार ऐतिहासिक है ,जिस ने ब्रिक्स देशों और विकासशील देशों की एकता व सहयोग का संकल्प जाहिर किया है ,जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा और नवोदित बाजार देशों तथा विकासशील देशों के समान हितों के अनुकूल है ।ब्रिक्स का विस्तार विश्व शांति व विकास की शक्ति बढ़ाएगा ।मुझे विश्वास है कि अगर हम एकजुट होकर कोशिश करें ,तो ब्रिक्स सहयोग का उज्जवल भविष्य होगा ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें