Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में चॉकलेट फैक्ट्री में हुआ धमाका, 5 लोगों की मौत

March 26, 2023

America में चॉकलेट फैक्ट्री में हुआ धमाका, 5 लोगों की मौत

वाशिंगटनः अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।विस्फोट आरएम पामर कंपनी में शुक्रवार दोपहर हुआ जो वेस्ट रीडिंग में स्थित है। विस्फोट ने एक इमारत को नष्ट कर दिया और पास में एक दूसरी इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पेन्सिलवेनिया आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक छह लोग अभी भी लापता हैं। शुक्रवार शाम आठ अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पेंसिल्वेनिया में वेस्ट रीडिंग की मेयर समांथा काग ने शनिवार सुबह एक बयान जारी कर कहा, दुखद विस्फोट और जनहानि ने समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

काग ने कहा, कि मुझे उम्मीद है कि शेष पीड़ित सुरक्षित पाए जाएंगे और समुदाय आने वाले दिनों में त्रसदी से प्रभावित लोगों को सहायता करेंगे। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें