Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 विश्व एड्स दिवस थीम प्रचार अभियान में शामिल हुईं फंग लियुआन 

December 1, 2025

2025 विश्व एड्स दिवस थीम प्रचार अभियान में शामिल हुईं फंग लियुआन 

1 दिसंबर को 38वां विश्व एड्स दिवस है। इस सम्बंध में चीन का प्रचार विषय “सामाजिक सह-शासन, मूल सिद्धांत पर कायन रहकर सृजन बढ़ाना, एड्स को खत्म करना” है। हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन टीबी/एड्स रोकथाम के लिए सद्भावना राजदूत फंग लियुआन पेइचिंग में 2025 विश्व एड्स दिवस थीम प्रचार अभियान में शामिल हुईं।

इस दौरान वीडियो और खुद के अनुभव के ज़रिए, पिछले 40 सालों में एड्स के खिलाफ लड़ाई में चीन की शानदार कामयाबियों को रिव्यू किया गया, और प्रचार किया गया कि एड्स को नियंत्रित किया जा सकता है। फंग लियुआन ने एड्स की रोकथाम और नियंत्रण प्रचार कार्य में 20 सालों के अपने अनुभव साझा किए, और सभी को “ज़ीरो एड्स” के विज़न के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रचार अभियान से पहले फंग लियुआन ने एड्स की रोकथाम के लिए सामुदायिक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, एड्स और उससे जुड़ी बीमारियों, स्वास्थ्य परामर्श और स्वयंसेवी सेवा के बारे में जानकारी ली और एड्स की रोकथाम के लिए काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स और वॉलंटियर्स का अभिवादन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें