Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन और ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी ने चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र का दौरा किया

May 14, 2025

फंग लीयुआन और ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी ने चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र का दौरा किया

13 मई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन और चीन की राजकीय यात्रा पर आईं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की पत्नी रोसंगेला सिल्वा ने चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र का दौरा किया। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने एक साथ राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र की आंतरिक वास्तुकला का दौरा किया और फिर “नेवर-एंडिंग स्टेज” कला प्रदर्शनी को बड़ी रुचि के साथ देखा, और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने और कला के लोकप्रियकरण को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जाना। यात्रा के बाद, फंग लीयुआन ने रोसांगेला को क्लासिक ओपेरा अंशों और चीन और ब्राजील के गीतों के कोरस का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। माहौल गर्मजोशीपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण था।

फंग लीयुआन ने कहा कि चीन और ब्राज़ील दोनों ही सांस्कृतिक महाशक्तियाँ हैं। हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच सक्रिय सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ है तथा दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ और मैत्री गहरी होती जा रही है। उन्हें आशा है कि दोनों पक्ष इस अच्छी स्थिति को बनाए रखेंगे और लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्री को बढ़ावा देंगे। रोसंगेला ने चीन की विकास उपलब्धियों और शानदार संस्कृति की प्रशंसा की और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और ब्राज़ील-चीन मैत्री को गहरा करने में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें