Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लियुआन ने किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ पी चाय

February 6, 2025

फंग लियुआन ने किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ पी चाय

Fang Liyuan : 5 फरवरी की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने पेइचिंग में किर्गिज़ राष्ट्रपति की पत्नी ऐगुल ज़ापारोवा के साथ चाय पी। फंग लियुआन ने चीनी वसंत महोत्सव के दौरान चीन की राजकीय यात्रा पर किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति सदिर ज़ापारोव के साथ ऐगुल ज़ापारोवा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान लोगों के बीच संपर्क के लिए एक महत्वपूर्ण पुल है और उम्मीद है कि चीन-किर्गिज़स्तान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग फलेगा-फूलेगा।

इस के अलावा, फंग लियुआन ने सामाजिक दान और सार्वजनिक कल्याण के लिए ज़ापारोवा के उत्साह की सराहना की, और आशा व्यक्त की कि चीन और किर्गिज़स्तान महिलाओं, बच्चों और कमजोर समूहों के अधिकारों और हितों की रक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे, ताकि दोनों देशों के लोगों को संयुक्त रूप से लाभ मिल सके।

वहीं, ज़ापारोवा ने चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास में प्राप्त भारी उपलब्धियों की सराहना की और किर्गिज़स्तान और चीन के बीच संस्कृति जैसे क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की, ताकि दोनों देशों की जनता के बीच मित्रता को निरंतर बढ़ाया जा सके।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें