Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों से मुलाकात की

July 13, 2024

फंग लीयुआन ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों से मुलाकात की

11 जुलाई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की तपेदिक और एड्स के लिए सद्भावना राजदूत फंग लीयुआन ने पेइचिंग में संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव, संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयीमा और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहायक महा निदेशक जेरोम सॉलोमन से मुलाकात की। फंग लीयुआन ने कहा कि मानव स्वास्थ्य और कल्याण की सुरक्षा और वैश्विक सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए एड्स और तपेदिक की महामारी को समाप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। यूएन एड्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संबंधित क्षेत्रों में बहुत सक्रिय और उपयोगी कार्य किया है।

फंग लीयुआन ने एड्स और तपेदिक की रोकथाम और उपचार में चीन की प्रथाओं और अनुभवों का परिचय दिया। उन्होंने सद्भावना राजदूत के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करना जारी रखने और एड्स और तपेदिक की वैश्विक रोकथाम और उपचार में और अधिक योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। उन मानना ​​है कि विभिन्न पक्षों के समान प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ चीन के सहयोग से अधिक उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

विनी ब्यानयीमा और जेरोम सॉलोमन ने तपेदिक, एड्स के खिलाफ लड़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में चीनी सरकार और जनता द्वारा प्राप्त सकारात्मक उपलब्धियों की बड़ी प्रशंसा की और तपेदिक और एड्स की रोकथाम के लिए डब्ल्यूएचओ सद्भावना राजदूत के रूप में सेवा करने के बाद से फंग लीयुआन के उत्कृष्ट योगदान की अत्यधिक सराहना की। उन्होंने चीन के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य के निरंतर विकास और प्रगति को बढ़ावा दिया जा सके और विभिन्न देशों के लोगों को लाभ मिल सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें