
इंटरनेशनल डेस्क : 12 नवंबर की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने चीन की यात्रा पर आए स्पेन के राजा फिलिप षष्ठम की पत्नि रानी लेटिज़िया ऑर्टिज़ रोकासोलानो के साथ पेइचिंग विकलांगता सेवा प्रदर्शन केंद्र का दौरा किया।
इस दौरान, फंग लियुआन और रानी लेटिज़िया ने प्रदर्शन केंद्र में विकलांगता सेवा परियोजनाओं पर एक ब्रीफिंग सुनी, पेइचिंग शीतकालीन पैरालंपिक खेलों की थीम वाली प्रदर्शनी का दौरा किया, और फिर उन्होंने विकलांग लोगों की सहायता के लिए वैज्ञानिक तकनीकी उपलब्धि प्रदर्शनी क्षेत्र, तथा सार्वजनिक कल्याण पठन क्षेत्र में चीनी विकलांगता सहायता उत्पादों के उपयोग, विकलांग बच्चों के पढ़ने की स्थिति, बाधा मुक्त सुविधाओं के निर्माण आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर, दोनों राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने उन विकलांग लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की, जो बेकिंग, हस्तशिल्प और पेंटिंग का प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने पुनर्वास प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विकलांग बच्चों से भी मुलाकात की और नेत्रहीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत “सॉन्ग्स एंड स्माइल्स” के प्रदर्शन का आनंद लिया। माहौल गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण भरा था।
फंग लियुआन ने कहा कि विकलांग लोगों के हित में सभी पक्षों के संयुक्त प्रयासों और समर्थन की आवश्यकता है, ताकि उन्हें समाज में बेहतर ढंग से एकीकृत करने में मदद मिल सके। चीन और स्पेन विकलांग लोगों को उनके सपनों को साकार करने में संयुक्त रूप से मदद करने के लिए आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत कर सकते हैं।
रानी लेटिज़िया ने चीन में विकलांगता कार्य का विकास, खास तौर पर विकलांग महिलाओं की रोजगार स्थिति के बारे में विस्तार से पूछताछ की और चीन की उपलब्धियों की अत्यधिक प्रशंसा की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)