Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन ने वियतनाम में महिला संग्रहालय का किया दौरा

December 13, 2023

फंग लीयुआन ने वियतनाम में महिला संग्रहालय का किया दौरा

12 दिसंबर की शाम को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने हनोई में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव न्गुयेन फुट्रोंग की पत्नी न्गो थीमान के साथ वियतनामी महिला संग्रहालय का दौरा किया।

इस दौरान, फंग लीयुआन ने न्गो थीमान के साथ वियतनामी महिला लोकगीत प्रदर्शनी को देखा और वियतनामी महिलाओं की शादी के रीति-रिवाजों का परिचय सुना। उन्होंने वियतनामी महिलाओं के उत्कृष्ट गुणों की सराहना की जो मेहनती और बहादुर हैं।  

फंग लीयुआन ने न्गो थीमान और उत्कृष्ट वियतनामी महिला प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण आदान-प्रदान किया, और महिलाओं और बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को के विशेष दूत के रूप में अपने काम को साझा किया।  

फंग ने कहा कि चीन महिला-पुरुष समानता का पालन करता है और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को बहुत महत्व देता है। वियतनाम के पास महिलाओं की प्रगति के संवर्धन, महिलाओं की स्थिति में सुधार, महिलाओं के अधिकारों व हितों की रक्षा आदि क्षेत्रों में कई अच्छे अनुभव और प्रथाएं हैं। दोनों पक्ष इस संबंध में आदान-प्रदान और एक-दूसरे से सीख सकते हैं, ताकि अधिक महिलाओं को अपना भाग्य बदलने और जीवन के मूल्य का अहसास कराने में मदद मिल सके।

यात्रा में चाय पीने के दौरान, फंग लीयुआन और न्गो थीमान ने पारंपरिक वियतनामी संगीत वाद्ययंत्र और राष्ट्रीय वेशभूषा प्रदर्शन का एक साथ आनंद लिया। फंग ने कहा कि चीन और वियतनाम की संस्कृति और दोनों देशों के नागरिकों के बीच समान संबंध हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश मानविकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को घनिष्ठ करेंगे, चीन-वियतनाम दोस्ती के और अधिक अध्याय लिखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें