Site icon Dainik Savera Times

फिजी के प्रधानमंत्री चीन की करेंगे यात्रा

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर फिजी के प्रधान मंत्री सितिवेनी राबुका 12 से 21 अगस्त तक चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता चीन-फिजी सम्बंध और समान चिंता वाले अहम मुद्दों पर रायों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि फिजी सबसे पहले चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित करने वाला प्रशांत महासागर द्वीप देश है। प्रधान मंत्री राबुका इस साल चीन की यात्रा करने वाले पहले प्रशांत महासागर द्वीप देश के नेता होंगे, जिससे चीन और दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र के घनिष्ठ सम्बंध जाहिर है। राजयनिक सम्बंधों की स्थापना के 49 वर्षों में दोनों देशों के आदान-प्रदान व सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन इस यात्रा से दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को नयी मंजिल पर ले जाने और एक साथ अधिक घनिष्ठ चीन-प्रशांत महासागर द्वीप देशों के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)   

Exit mobile version