Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया भर में कई जगहों पर रिलीज़ होगी फ़िल्म “731”!

September 15, 2025

दुनिया भर में कई जगहों पर रिलीज़ होगी फ़िल्म “731”!

फ़िल्म “731” 18 सितंबर से दुनिया भर में रिलीज़ होगी। 14 तारीख़ को “731″ ने अपना वैश्विक रिलीज़ पोस्टर जारी किया। यह फ़िल्म मुख्यतः इस बारे में है कि कैसे चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध में विजय की पूर्व संध्या पर, जापानी आक्रमणकारियों ने युद्ध की धारा को मोड़ने के प्रयास में,  हेईलुंगच्यांग प्रांत के हारपीन के पिंगफ़ांग ज़िले में जीवाणु युद्ध पर शोध किया और मानव प्रयोगों के लिए नागरिकों का नरसंहार किया। आक्रमणकारियों ने सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन इतिहास को उजागर करने का चीनी लोगों का दृढ़ संकल्प अटूट बना हुआ है।

19 अगस्त को, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के जनसंपर्क केंद्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अवर्गीकृत दस्तावेज़ जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि जैविक युद्ध शुरू करने के लिए जापानी आक्रमणकारी सेना की यूनिट 731 ने लगातार मानव प्रयोग किए। उन्होंने संक्रमण दर की गणना करने और रोगाणुओं के “द्रव्यमान” का निर्धारण करने के लिए सैकड़ों चीनी लोगों पर हमला करने के लिए रोग-वाहक गोले का भी इस्तेमाल किया। अवर्गीकृत दस्तावेज़ों से पता चलता है कि पूर्वोत्तर चीन में जापानी क्वांटुंग सेना के विरुद्ध सोवियत लाल सेना की लड़ाई के दौरान 600,000 से अधिक जापानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। 1945 से 1948 तक, सोवियत राज्य सुरक्षा एजेंसियों ने जैविक हथियारों के विकास में संलिप्तता के लिए पकड़े गए और हिरासत में लिए गए जापानी सैन्य और नागरिक कर्मियों की जाँच की।

विभिन्न जीवाणुओं के प्रभाव और संक्रमण विधियों का परीक्षण करने के लिए, यूनिट 731 ने लगातार मानव प्रयोग किए, तथा मौत की सजा पाए चीनी, रूसी और जापानी लोगों को हिरासत में लिया। हाल ही में, चीन में जापानी सेना की यूनिट 731 के अपराध साक्ष्य प्रदर्शनी हॉल ने जापान के जैविक युद्ध अपराधों का विवरण देते हुए नए साक्ष्य और नई ऐतिहासिक सामग्रियों का एक समूह जारी किया। 

आज की शांति बड़ी मुश्किल से हासिल हुई है। चीनी राष्ट्र के अथक संघर्ष, रक्तपात और बलिदान को कभी भी नहीं भुलाया जाना चाहिए। इतिहास को याद रखें और साहसपूर्वक आगे बढ़ें।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें