Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karachi में 16 मंजिला इमारत में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत

March 12, 2023

Karachi में 16 मंजिला इमारत में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत

इस्लामाबादः कराची के मुख्य मार्ग शरिया फैसल पर एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी इश्तियाक अहमद के हवाले से बताया कि शनिवार की रात शार्ट सर्किट के कारण इमारत के पैनाफ्लेक्स में लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सहायक आयुक्त फिरोजाबाद उमामाह सोलंगी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सोलंगी ने कहा कि अवैध साइन बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इमारत से सटे पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें