Site icon Dainik Savera Times

China की एक फैक्टरी में लगी आग, 11 लोगों की हुई मौत

हांगझोऊः पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर में एक फैक्टरी की इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि सोमवार अपराह्न करीब 2ः4 मिनट पर वुई काउंटी के औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत की तीसरी मंजिल आग लगने के बाद कई लोग फंस गए।

आग के चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। दो बार की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की गई। फैक्टरी में आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version