Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग के ताईपो में आग का तांडव: 44 की मौत, 300 लोग लापता

November 27, 2025

हांगकांग के ताईपो में आग का तांडव: 44 की मौत, 300 लोग लापता

इंटरनेशनल डेस्क: हांगकांग के ताईपो इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित कई बहुमंज़िला इमारतों में अचानक आग लग गई, जिसमें अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में करीब 300 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आग एक ही जगह से शुरू होकर सात इमारतों तक फैल गई।

तीन संदिग्ध गिरफ्तार

इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे लगी और क्या इसमें कोई साजिश शामिल थी।

फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (FSD) ने बताया कि उन्हें दोपहर 2:51 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें इतनी बड़ी थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। करीब 3:30 बजे अधिकारियों ने इसे नंबर 4 अलार्म फायर घोषित किया, जो हांगकांग में दूसरा सबसे बड़ा अलार्म स्तर होता है।

ये भी पढ़ें: सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल, 2,700 रूपए बढ़े दाम

बचाव अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारतों के अंदर ही फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए वीडियो में आसमान में उठता काला धुआँ साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आग कॉम्प्लेक्स के बाहर लगी बांस की मचान (Scaffolding) से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की इमारतों तक फैल गई।

90% लोगों को निकाला गया सुरक्षित

फायर सर्विस ने बताया कि राहतकर्मियों की टीम अब तक करीब 90 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित निकाल चुकी है। हालांकि, सैकड़ों लोग अभी भी गायब हैं, जिनकी तलाश में ऑपरेशन देर रात तक जारी है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। इस आग को लेवल-5 कैटेगरी में रखा गया है, जो सबसे गंभीर श्रेणी होती है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

फायर विभाग ने आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें और शांत रहें। धुआँ फैलने के कारण लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Today’s Horoscope 27 Nov 2025: कर्क राशि वालों को व्यापार में हानि तो कन्या राशि वालों को धन की प्राप्ति!

17 साल बाद फिर बड़ी तबाही

ताईपो में लगभग 17 साल पहले भी इसी स्तर की आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन इस बार स्थिति कहीं ज्यादा भयावह है। प्रशासन ने घायलों और पीड़ित परिवारों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं ताकि उन्हें तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें